Friday, January 29, 2021

You're A Blessing Indeed / Edgar Andrade Baguio

You came a day after a world's first taste of terror,
When all calculations were in error;
From deep pockets to empty long tables,
Where all were shaken like twisted cables;
Still, you're such a blessing indeed!

Grown fast from nursery to Senior High,
You amused your five siblings with your cry;
Which sounds like a guitar, piano or frog,
Allowing some insects to dance in smog;
You're a funny blessing indeed!

Later you struggled a lot to employ,
A stern balance of chores or play a toy;
Which cost you very dear lessons anew,
Leaving you with precious rites to renew;
You're such a pure blessing indeed!

Now that you're approaching your manhood stage,
Forget not the power that goes with age;
Came from inner tones to a booster din,
Flashing your life's mission: some souls to win;
Yes son, you're a blessing indeed!

Thursday, January 28, 2021

दरवाज़ों का नाम नहीं है / दिनेश जुगरान

यह कैसी बस्ती है
अनजानी
न छज्जे हैं
न आँगन
दरवाज़ों का नाम नहीं है
आवाज़ों के जंगल में
कोई भी हैरान नहीं है
भय से काँपती
पुतलियों में
बन्द हैं
गरम ओस के टुकड़े
सुबह का कोई नाम नहीं है

आसमानों में लिखे हैं
हादसों के क़िस्से
दीवारों पर टँगे हैं
चीख के धब्बे
दोपहर की लम्बी परछाइयों में
आश्वासनों की पहचान नहीं है
पत्थरों में नहीं होती
प्रतिस्पर्धा
देते हैं एक-दूसरे को
स्थान
रहने का
और बन जाते हैं
एक दीवार

इस बस्ती की
पहचान यही है

Wednesday, January 27, 2021

आरत-भारत / नाथ कवि

हे दीन दयाल कृपाल गुपाल,
बिना तुम संकट माँहि समाज।
हम दीन दुखी अति ही किसान,
हैं वसनहीन घर में न नाज॥

कहें ‘नाथ’ टेर कर ना अबेर,
अपना सा फिर करदे सुराज।
अभिमानन के कर मान चूर,
आ भारत की रख लाज आज॥

Tuesday, January 26, 2021

Living Hell / Dorsey Baker

when the world becomes
a nightmare
it's a living hell

when the world
becomes a nightmare
you know very well
that it is a
living hell

the smile upon
your face it becomes
a frown
skies full
of thunder
and lightning
heavy rain
comes down
when the world
becomes a
nightmare
it's a living hell
the wind blows wide
across the sky
the storm
touches earth
with it's flickering eye
when the world
becomes a nightmare
it's a living hell

Monday, January 25, 2021

The Life That I Have / Leo Marks

The life that I have
Is all that I have
And the life that I have
Is yours

The love that I have
Of the life that I have
Is yours and yours and yours.

A sleep I shall have
A rest I shall have
Yet death will be but a pause
For the peace of my years
In the long green grass
Will be yours and yours and yours.

Saturday, January 23, 2021

हम स्वागत गान सुनायें क्या? / बलबीर सिंह 'रंग'

हम स्वागत गान सुनायें क्या?

ओ विप्लव गायन के गायक
स्वातन्त्र्य समर के नवनायक
जीवन के नवजीवन दायक
शब्दों से तुम्हें सजायें क्या?
हम स्वागत गान सुनायें क्या?

हम दीन हीन मन से मलीन
पाकर तुम जैसा रस प्रवीण
जग हमको कहता पराधीन
यह दुःख अपना समझायें क्या?
हम स्वागत गान सुनायें क्या?

जिस संस्था के हैं आप नूर
वह करती तुमको दूर-दूर
तब हो जाता मन चूर-चूर
हम इसका भेद बतायें क्या?
हम स्वागत गान सुनायें क्या?

हम पड़े आज पर के पाले
तुम स्वतन्त्रता के मतवाले
तुम बंगाली विषयर काले
काले पर रंग चढ़ायें क्या?
हम स्वागत गान सुनायें क्या?

(नोट - कवि द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को समर्पित)

Friday, January 22, 2021

कृष्ण / हसरत मोहानी

मथुरा कि नगर है आशिक़ी का
दम भरती है आरज़ू इसी का

हर ज़र्रा-ए-सर-ज़मीन-ए-गोकुल
दारा है जमाल-ए-दिलबरी का

बरसाना-ओ-नंद-गाँव में भी
देख आए हैं जल्वा हम किसी का

पैग़ाम-ए-हयात-ए-जावेदाँ था
हर नग़्मा-ए-कृष्ण बाँसुरी का

वो नूर-ए-सियाह या कि हसरत
सर-चश्मा फ़रोग़-ए-आगही का

घरेलू स्त्री / ममता व्यास

जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...