Sunday, October 7, 2018

जानना ज़रूरी है / इन्दु जैन

जब वक्त कम रह जाए
तो जानना ज़रूरी है कि
क्या ज़रूरी है

सिर्फ़ चाहिए के बदले चाहना
पहचानना कि कहां हैं हाथ में हाथ दिए दोनों
मुखामुख मुस्करा रहे हैं कहां

फ़िर इन्हें यों सराहना
जैसे बला की गर्मी में घूंट भरते
मुंह में आई बर्फ़ की डली ।

Saturday, October 6, 2018

"Libertad! Igualdad! Fraternidad!" / William Carlos Williams

You sullen pig of a man 
you force me into the mud 
with your stinking ash-cart! 

Brother! 
--if we were rich 
we'd stick our chests out 
and hold our heads high! 

It is dreams that have destroyed us. 

There is no more pride 
in horses or in rein holding. 
We sit hunched together brooding 
our fate. 

Well-- 
all things turn bitter in the end 
whether you choose the right or 
the left way 
and-- 
dreams are not a bad thing.

Friday, October 5, 2018

कभी-कभी यूँ ही मुस्काना / ऋतु पल्लवी

कभी-कभी यूँ ही मुस्काना मन को भाता है. 

पावस के पीले पत्तों को स्वर्ण रंग दे 
हार बना निज स्वप्न वर्ण दे 
वासंती सा मोह जगाना,मन को भाता है.
कभी-कभी यूँ ही मुस्काना मन को भाता है . 

व्यर्थ जूही-दल,मिथ्य वृन्द-कमल 
केवल भरमाने को प्रस्तुत रंग-परिमल
इससे तो सुदूर विपिन में गिरे पलाश का मान बढ़ाना,मन को भाता है.
कभी-कभी यूँ ही मुस्काना मन को भाता है. 

गर्मी के आतप से जलती जेठ-दुपहर में 
एक-एक कर तिनका चुनते,नन्हें से पंछी के संग में
छोटा सा एक नीड़ बनाना,मन को भाता है .
कभी-कभी यूँ ही मुस्काना मन को भाता है. 

हैं असीम आशाएं सबकी,सतरंगी सुख-स्वप्न सभी के
मनुज चाहता स्वार्थ सिद्धि हित,सारे मुक्तक भाग्य निधि के 
इससे तो निस्पृह बच्चे की निश्छल इच्छा बन जाना,मन को भाता है .
कभी-कभी यूँ ही मुस्काना मन को भाता है. 

जुड़े कई निश्चित से बंधन इस जीवन में 
कई हैं अपने रिश्ता-नाते ,जग प्रांगण में
किन्तु किसी अंजान पथिक को अपना कहकर स्वयं मिट जाना,मन को भाता है.
कभी-कभी यूँ ही मुस्काना मन को भाता है.

Thursday, October 4, 2018

दिल बला से निसार हो जाए / चराग़ हसन हसरत

दिल बला से निसार हो जाए
आप को ए'तिबार हो जाए
क़हर तो बार बार होता है
लुत्फ़ भी एक बार हो जाए
ज़िंदगी चारा-साज़-ए-ग़म सही
मौत ही ग़म-गुसार हो जाए
या ख़िज़ाँ जाए और बहार आए
या ख़िज़ाँ ही बहार हो जाए
दिल पे माना कि इख़्तियार नहीं
और अगर इख़्तियार हो जाए

Wednesday, October 3, 2018

Before / Robert Browning

I. 

Let them fight it out, friend! things have gone too far. 
God must judge the couple: leave them as they are 
---Whichever one's the guiltless, to his glory, 
And whichever one the guilt's with, to my story! 

II. 

Why, you would not bid men, sunk in such a slough, 
Strike no arm out further, stick and stink as now,
Leaving right and wrong to settle the embroilment, 
Heaven with snaky hell, in torture and entoilment? 

III. 

Who's the culprit of them? How must he conceive 
God---the queen he caps to, laughing in his sleeve, 
`` 'Tis but decent to profess oneself beneath her:
``Still, one must not be too much in earnest, either!'' 

IV. 

Better sin the whole sin, sure that God observes;
Then go live his life out! Life will try his nerves, 
When the sky, which noticed all, makes no disclosure, 
And the earth keeps up her terrible composure. 

V. 

Let him pace at pleasure, past the walls of rose, 
Pluck their fruits when grape-trees graze him as he goes! 
For he 'gins to guess the purpose of the garden, 
With the sly mute thing, beside there, for a warden. 

VI. 

What's the leopard-dog-thing, constant at his side, 
A leer and lie in every eye of its obsequious hide? 
When will come an end to all the mock obeisance, 
And the price appear that pays for the misfeasance? 

VII. 

So much for the culprit. Who's the martyred man? 
Let him bear one stroke more, for be sure he can! 
He that strove thus evil's lump with good to leaven, 
Let him give his blood at last and get his heaven! 

VIII. 

All or nothing, stake it! Trust she God or no? 
Thus far and no farther? farther? be it so! 
Now, enough of your chicane of prudent pauses,
Sage provisos, sub-intents and saving-clauses! 

IX. 

Ah, ``forgive'' you bid him? While God's champion lives, 
Wrong shall be resisted: dead, why, he forgives. 
But you must not end my friend ere you begin him; 
Evil stands not crowned on earth, while breath is in him. 

X. 

Once more---Will the wronger, at this last of all, 
Dare to say, ``I did wrong,'' rising in his fall? 
No?---Let go then! Both the fighters to their places! 
While I count three, step you back as many paces!

Tuesday, October 2, 2018

साबरमती के सन्त / कवि प्रदीप

दे दी हमें आज़ादी बिना खड्‌ग बिना ढाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
आँधी में भी जलती रही गाँधी तेरी मशाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
धरती पे लड़ी तूने अजब ढंग की लड़ाई
दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई
दुश्मन के किले पर भी न की तूने चढ़ाई
वाह रे फ़कीर खूब करामात दिखाई
चुटकी में दुश्मनों को दिया देश से निकाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम
शतरंज बिछा कर यहाँ बैठा था ज़माना
लगता था मुश्किल है फ़िरंगी को हराना
टक्कर थी बड़े ज़ोर की दुश्मन भी था ताना
पर तू भी था बापू बड़ा उस्ताद पुराना
मारा वो कस के दांव के उलटी सभी की चाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम
जब जब तेरा बिगुल बजा जवान चल पड़े
मज़दूर चल पड़े थे और किसान चल पड़े
हिंदू और मुसलमान, सिख पठान चल पड़े
कदमों में तेरी कोटि कोटि प्राण चल पड़े
फूलों की सेज छोड़ के दौड़े जवाहरलाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम
मन में थी अहिंसा की लगन तन पे लंगोटी
लाखों में घूमता था लिये सत्य की सोटी
वैसे तो देखने में थी हस्ती तेरी छोटी
लेकिन तुझे झुकती थी हिमालय की भी चोटी
दुनिया में भी बापू तू था इन्सान बेमिसाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम
जग में जिया है कोई तो बापू तू ही जिया
तूने वतन की राह में सब कुछ लुटा दिया
माँगा न कोई तख्त न कोई ताज भी लिया
अमृत दिया तो ठीक मगर खुद ज़हर पिया
जिस दिन तेरी चिता जली, रोया था महाकाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
रघुपति राघव राजा राम

Monday, October 1, 2018

Between Us Now / Thomas Hardy

Between us now and here - 
   Two thrown together 
Who are not wont to wear 
   Life's flushest feather - 
Who see the scenes slide past, 
The daytimes dimming fast, 
Let there be truth at last, 
   Even if despair. 

So thoroughly and long 
   Have you now known me, 
So real in faith and strong 
   Have I now shown me, 
That nothing needs disguise 
Further in any wise, 
Or asks or justifies 
   A guarded tongue. 

Face unto face, then, say, 
   Eyes mine own meeting, 
Is your heart far away, 
   Or with mine beating? 
When false things are brought low, 
And swift things have grown slow, 
Feigning like froth shall go, 
   Faith be for aye.

घरेलू स्त्री / ममता व्यास

जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...