Thursday, October 25, 2018

What A Wonderful World / George Douglas, George David Weiss & Bob Thiele

I see trees of green, red roses too
I see them bloom for me and you
And I think to myself what a wonderful world
I see skies of blue and clouds of white
The bright blessed day, the dark sacred night
And I think to myself what a wonderful world
The colors of the rainbow so pretty in the sky
Are also on the faces of people going by
I see friends shaking hands saying how do you do
They're really saying I love you
I hear babies crying, I watch them grow
They'll learn much more than I'll never know
And I think to myself what a wonderful world
Yes I think to myself what a wonderful world


Wednesday, October 24, 2018

Let Me Die A Youngman's Death / Roger McGough

Let me die a youngman's death
not a clean and inbetween
the sheets holywater death
not a famous-last-words
peaceful out of breath death

When I'm 73
and in constant good tumour
may I be mown down at dawn
by a bright red sports car
on my way home
from an allnight party

Or when I'm 91
with silver hair
and sitting in a barber's chair
may rival gangsters
with hamfisted tommyguns burst in
and give me a short back and insides

Or when I'm 104
and banned from the Cavern
may my mistress
catching me in bed with her daughter
and fearing for her son
cut me up into little pieces
and throw away every piece but one

Let me die a youngman's death
not a free from sin tiptoe in
candle wax and waning death
not a curtains drawn by angels borne
'what a nice way to go' death

Tuesday, October 23, 2018

जन्म दिन फिर आ रहा है / हरिवंशराय बच्चन

जन्म दिन फिर आ रहा है!

हूँ नहीं वह काल भूला,
जब खुशी के साथ फूला
सोचता था जन्मदिन उपहार नूतन ला रहा है!
जन्म दिन फिर आ रहा है!

वर्षदिन फिर शोक लाया,
सोच दृग में नीर छाया,
बढ़ रहा हूँ-भ्रम मुझे कटु काल खाता जा रहा है!
जन्म दिन फिर आ रहा है!

वर्षगाँठों पर मुदित मन,
मैं पुनः पर अन्य कारण-
दुखद जीवन का निकटतर अंत आता जा रहा है!
जन्म दिन फिर आ रहा है!

Monday, October 22, 2018

हम दीवानों की क्या हस्ती / भगवतीचरण वर्मा

हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहाँ कल वहाँ चले
मस्ती का आलम साथ चला, हम धूल उड़ाते जहाँ चले

आए बनकर उल्लास कभी, आँसू बनकर बह चले अभी
सब कहते ही रह गए, अरे तुम कैसे आए, कहाँ चले

किस ओर चले? मत ये पूछो, बस चलना है इसलिए चले
जग से उसका कुछ लिए चले, जग को अपना कुछ दिए चले

दो बात कही, दो बात सुनी, कुछ हँसे और फिर कुछ रोए
छक कर सुख-दुःख के घूँटों को, हम एक भाव से पिए चले

हम भिखमंगों की दुनिया में, स्वछन्द लुटाकर प्यार चले
हम एक निशानी उर पर, ले असफलता का भार चले

हम मान रहित, अपमान रहित, जी भर कर खुलकर खेल चुके
हम हँसते हँसते आज यहाँ, प्राणों की बाजी हार चले

अब अपना और पराया क्या, आबाद रहे रुकने वाले
हम स्वयं बंधे थे और स्वयं, हम अपने बन्धन तोड़ चले

Sunday, October 21, 2018

Captives / Ernest Hemingway

Some came in chains
Unrepentant but tired.
Too tired but to stumble.
Thinking and hating were finished
Thinking and fighting were finished
Retreating and hoping were finished.
Cures thus a long campaign,
Making death easy.

Saturday, October 20, 2018

पाँच मुक्तक / बालस्वरूप राही

1.
मेरा विश्वास पराजय को ज़हर होता है
मेरा उल्लास उदासी को क़हर होता है
मुझे घिरते हुए अँधियारे की परवाह क्या
मेरी हर बात का अंजाम सहर होता है

2.
आज बदली है ज़माने ने नई ही करवट
नई धरा ने विचारों का छुआ है युग तट
तुम जिसे मौत की आवाज़ समझ बैठे हो
नए इनसान के क़दमों की है बढ़ती आहट

3.
इन चमकदार कतारों पे नज़र रखती हूँ
सुर्ख़ बेदाग अँगारों पे नज़र रखती हूँ
दे के मिट्टी के खिलौने मुझे बहकाओ न तुम
मैं जवानी हूँ सितारों पे नज़र रखती हूँ

4.
दूर तक एक भी आता है मुसाफ़िर न नज़र
ये भी मालूम नहीं रात है ये या के सहर
मेरे अस्तित्व के बस दो ही चिह्न बाक़ी हैं
एक बुझता-सा दिया, एक उजड़ती-सी नज़र

5.
जिसके जीने से जी रहे थे हम
दर्द का दम निकल गया शायद
एक मुद्दत में नींद आई है
मौत का दिल पिघल गया शायद

Friday, October 19, 2018

अब मैं उसे याद बना देना चाहता हूँ / मुनीर नियाज़ी

मैं उस की आँखों को देखता रहता हूँ
मगर मेरी समझ में कुछ नहीं आता
मैं उस की बातों को सुनता रहता हूँ
मगर मेरी समझ में कुछ नहीं आता
अब अगर वो कभी मुझ से मिले
तो मैं उस से बात नहीं करूँगा
उस की तरफ़ देखूँगा भी नहीं
मैं कोशिश करूँगा
मेरा दिल कहीं और मुब्तला हो जाए
अब मैं उसे याद बना देना चाहता हूँ

घरेलू स्त्री / ममता व्यास

जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...