Wednesday, March 17, 2021
वह प्रेम करेगी / उत्पल बैनर्जी
वह प्रेम करेगी --
और चाँद खिल उठेगा आकाश में
सुनाई देगा बादलों का कोरस,
वह प्रेम करेगी --
और मैं भेज दूँगा बादलों को
जलते हुए रेगिस्तानों में,
वह प्रेम करेगी --
और आकाश में दिखाई देंगे इन्द्रधनुष के सातों रंग
वह प्रेम करेगी --
और थम जाएगा हिरोशिमा का ताण्डव
लातूर का भूकम्प
अफ़्रीका के अरण्य में पहली बार उगेगा सूरज
सागर की छाती पर फिर कोई जहाज़ नहीं डूबेगा
फिर विसुवियस के पहाड़ आग नहीं उगलेंगे,
वह प्रेम करेगी --
और मैं देखूँगा अनन्त में डूबा आकाश
देखूँगा -- मोर के पंखों का रंग,
प्यार करूँगा -- जिन्हें कभी किसी ने प्यार नहीं किया,
देखूँगा -- लहरों के उल्लास में
उफनती मछलियाँ
पंछी ... विषधर साँपों के अनोखे खेल
ऋतुमती पृथ्वी
झीलों का गहरा पानी
अज्ञात की ओर जाती अनन्त चीटियों की कतार,
किसी प्राचीन आकाशगंगा में हम दोनों खेलेंगे
चाँद और सूरज की गेंद से,
वह प्रेम करेगी --
और मैं उसे भेजूँगा
अंजुरी भर धूप
एक मुट्ठी आसमान
एक टुकड़ा चाँद
थोड़े-से तारे,
वह प्रेम करेगी --
और किसी दिन
जाकर न लौट पाने की
असम्भव दूरी से
जो आख़िरी बार हाथ हिलाकर
मन ही मन केवल कह सकूँ विदा ...
जीवन के किसी मधुरतम क्षण में
तिस्ता किनारे सौंपना मुझे
तुम्हारी आँखों का एक बून्द पानी
और हृदय का थोड़ा-सा प्यार!
Tuesday, March 16, 2021
Mother Doesn't Want A Dog / Judith Viorst
Mother doesn't want a dog.
Mother says they smell,
And never sit when you say sit,
Or even when you yell.
And when you come home late at night
And there is ice and snow,
You have to go back out because
The dumb dog has to go.
Mother doesn't want a dog.
Mother says they shed,
And always let the strangers in
And bark at friends instead,
And do disgraceful things on rugs,
And track mud on the floor,
And flop upon your bed at night
And snore their doggy snore.
Mother doesn't want a dog.
She's making a mistake.
Because, more than a dog, I think
She will not want this snake.
Monday, March 15, 2021
चोंच लड़ियाँ / शैलेंद्र सिंह सोढ़ी
सोणी सोणी सी मोहब्बत ने करया है तंग
हये कुडी तेरी सोहबत ने करया है तंग
रंगीन फिलम जैसे दिखते है रंग
भंगड़ा जी पाये है मेरी उमंग
सतलुज में एक, समुन्दर, नाचे, नाचे
अम्बरसर और जलंधर, नाचे, नाचे
रंगरलियाँ.. हो गईयाँ..
रंगरलियाँ.. हो गईयाँ..
तेरी मेरी मेरी तेरी चोंच लड़ियाँ
उड़ी उड़ी मै उड़ी उड़ी मै
जैसे पतंग
हैगा हैगा हैगा मेरे
उत्ते इशके दा रंग
मेरे मन विच हये हये तन विच
तुम्बी सी बाजे..
संयों नी संयों मै होयी मलंग
अखिंयों से अखियों की मीठी सी जंग
याद तेरी विच हिच विच हिच विच
हिचकी सी लागे
सोणी सोणी सी मोहब्बत ने करया है तंग
हये कुडी तेरी सोहबत ने करया है तंग
रंगीन फिलम जैसे दिखते है रंग
भंगड़ा जी पाये है मेरी उमंग
पोरुस दे विच सिकन्दर, नाचे, नाचे
अप्रैल मई विच दिसम्बर, नाचे, नाचे
रंगरलियाँ, हाये हो गईयाँ
रंगरलियाँ, हाये हो गईयाँ
तेरी मेरी मेरी तेरी चोंच लड़ियाँ
सुण सुण सुण सुण कुड़िये होया मै दंग
बस ऐद्धाँ बस ऐद्धाँ रेहणा अंग संग
तेरे उत्तों हये हये उत्तों ऐ जग वाराँ
इक तू ही इक तू ही मैनू पसंद
प्रीत दी खुशबू ना हो जाये मंद
मेरी जिद है तेरी मेरी जिद ऐ हँस के गुजांराँ
सोणी सोणी सी मोहब्बत ने करया है तंग
मुड्या तेरी सोहबत ने करया है तंग
रंगीन फिलम जैसे दिखते है रंग
गिद्दा जी पाये है मेरी उमंग
जिस वल विक्खाँ, कलन्दर, नाचे, नाचे
बंदे अन्दर पैगम्बर, नाचे, नाचे
रंगरलियाँ.. हो गईयाँ.. हाँ
रंगरलियाँ.. हो गईयाँ..
तेरी मेरी मेरी तेरी चोंच लड़ियाँ
Sunday, March 14, 2021
पुन्न के काम आये हैं / दिविक रमेश
सब के सब मर गए
उनकी घरवालियों को
कुछ दे दिवा दो भाई
कैसा विलाप कर रही हैं।
"कैसे हुआ ?"
वही पुरानी कथा
काठी गाल रहे थे
लगता है ढह पड़ी
सब्ब दब गये
होनी को कौन रोक सकता है
अरी, अब सबर भी करो
पुन्न के काम ही तो आये हैं
लगता है
कुआँ बलि चाहता था
"हाँ
जब भी कुआँ बलि चाहता है
बेचारे मजदूरों पर ही कहर ढहाता है।"
Thursday, March 11, 2021
In The Park / Gwen Harwood
She sits in the park. Her clothes are out of date.
Two children whine and bicker, tug her skirt.
A third draws aimless patterns in the dirt
Someone she loved once passed by – too late
to feign indifference to that casual nod.
“How nice” et cetera. “Time holds great surprises.”
From his neat head unquestionably rises
a small balloon…”but for the grace of God…”
They stand a while in flickering light, rehearsing
the children’s names and birthdays. “It’s so sweet
to hear their chatter, watch them grow and thrive, ”
she says to his departing smile. Then, nursing
the youngest child, sits staring at her feet.
To the wind she says, “They have eaten me alive.”
Wednesday, March 10, 2021
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में / कबीर
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में ॥
जो सुख पाऊँ राम भजन में
सो सुख नाहिं अमीरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में ॥
भला बुरा सब का सुनलीजै
कर गुजरान गरीबी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में ॥
आखिर यह तन छार मिलेगा
कहाँ फिरत मग़रूरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में ॥
प्रेम नगर में रहनी हमारी
साहिब मिले सबूरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में ॥
कहत कबीर सुनो भयी साधो
साहिब मिले सबूरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में ॥
Monday, March 8, 2021
औरत होना... / अनिता भारती
अपने सपने
अपनी जान
अपने प्राण
स्पर्श कर अपने आप को इक बार
फिर देख
औरत होना
कोई गुनाह नहीं...!
Subscribe to:
Posts (Atom)
घरेलू स्त्री / ममता व्यास
जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...
-
Chôl Chôl Chôl Urddhô gôgône baje madôl Nimne utôla dhôrôni tôl Ôrun prater tôrun dôl Chôlre Chôlre Chôl Chôl Chôl Chôl.. Ushar dua...
-
चाँदनी की पाँच परतें, हर परत अज्ञात है। एक जल में एक थल में, एक नीलाकाश में। एक आँखों में तुम्हारे झिलमिलाती, एक मेरे बन रहे विश्वास...
-
It is raining a small rain A gentle rain over all the world Gentle like that love which is so hard to sustain or to receive or to reciproca...