Thursday, February 7, 2019

On Quitting / Edgar Albert Guest

How much grit do you think you've got?
Can you quit a thing that you like a lot?
You may talk of pluck; it's an easy word,
And where'er you go it is often heard;
But can you tell to a jot or guess
Just how much courage you now possess?
You may stand to trouble and keep your grin,
But have you tackled self-discipline?
Have you ever issued commands to you
To quit the things that you like to do,
And then, when tempted and sorely swayed,
Those rigid orders have you obeyed?

Don't boast of your grit till you've tried it out,
Nor prate to men of your courage stout,
For it's easy enough to retain a grin
In the face of a fight there's a chance to win,
But the sort of grit that is good to own
Is the stuff you need when you're all alone.
How much grit do you think you've got?
Can you turn from joys that you like a lot?
Have you ever tested yourself to know
How far with yourself your will can go?
If you want to know if you have grit,
Just pick out a joy that you like, and quit.

It's bully sport and it's open fight;
It will keep you busy both day and night;
For the toughest kind of a game you'll find
Is to make your body obey your mind.
And you never will know what is meant by grit
Unless there's something you've tried to quit.

Wednesday, February 6, 2019

वो कहते हैं मुझको पाकिस्तानी / सैय्यद ज़फ़ीर अकबर

इस मुल्क की सड़कों पे निकलो कभी
दिखेंगे तुम्हे कई शर्मा, सिंह और जैन
और उन्ही की भीड़ में होंगे कुछ
ख़ान, अकबर, अहमद और ज़मानी
जिनको न जाने क्यूँ दुनिया बस कह देती है पाकिस्तानी

कभी सोचता हूँ कह भी दिया तो क्या
आखिर हैं तो  वो भी इंसान
लेकिन जब अपने दिल के तहखानों को झाँकता हूँ
तो मुझे दिखता है सिर्फ हिन्दुस्तान

बड़े वक़्त से दफ़न कर रखी थी
लेकिन आज मैं सुनाता हूँ अपनी ज़ुबानी
हर उस वक़्त की तकलीफ जब
वो कह देते थे मुझे पाकिस्तानी

इस ही सरज़मीं का हूँ मैं परिंदा
इस ही ज़मीं पे हूँ सही, सालिम और ज़िंदा
लेकिन सिर्फ  क्यूँकि पढ़ लेता हूँ नमाज़ और
ईद पे घर पर बन जाती हैं सेवइयाँ, बिरयानी
वो कह देते हैं मुझे पाकिस्तानी

हर वक़्त जब अपना नाम बयां करता हूँ
फिर उसी आवाज़ के आ जाने से
उस लक़ब के मिल जाने से डरता हूँ
और अपने ही मुल्क़ में अपनेपन के लिए मरता हूँ

ऐसा लगता है कोई बंदिश हो, कोई क़ैद हो
या हो गयी हो सज़ा-ए-काला पानी
क्यूंकि हर छोटी-बड़ी बात पे
कह देते हैं वो मुझे पाकिस्तानी

मेरी टोपी सिर्फ मेरा सर ढकने के लिए है
ना किसी को डराने, ना कँपाने के लिए है
थोड़ी मुझे मुहब्बत भी दे दो
अगर मुहब्बत तुम्हारे पास बाँटने के लिए है

लेकिन नहीं !
चाहे मेरा जन-गण-मन पढ़ने में हो रवानी
या तराना-ए-हिन्द की सुना दूँ इन्हे कहानी
ये नहीं मानते! बस कह देते हैं मुझे पाकिस्तानी

और पंद्रह अगस्त आने से पहले सोचता हूँ
फक्र से पहन के निकलूंगा तिरंगे के रंगों की शेरवानी
लेकिन ये लोग चौदह को ही मेरे पास आ कर कह देते हैं
आज़ादी मुबारक हो तुम्हे पाकिस्तानी

किस तरह से इन्हें समझाऊँ
किन अल्फ़ाज़ों में अपना वतनपरस्त होने का यकीं दिलाऊँ
क्या इतिहास  पन्ने खोल के दिखाऊँ
या खुद एक नावाक़िफ़ इतिहास बन जाऊँ

इसलिए आज मुझे इन्हें एक जवाब भी देना है
और एक सवाल भी करना है
जवाब ये कि तिरंगे के  रँगों में मैंने ढूँढी है अपनी पहचान
इस मुल्क की कामयाबी में है मेरी आन बान और शान

कोई तराना मैं जनता हूँ तो वो हैं राष्ट्र गान
और मैंने अपने दिल पे नक़्श कर रखा है हिन्दुस्तान
तो सवाल का जवाब तुम दे दो -
"कैसे चला जाऊँ मैं पाकिस्तान?"

(Listen to the self-recital by the poet here)

Tuesday, February 5, 2019

Domination of Black / Wallace Stevens

At night, by the fire, 
The colors of the bushes 
And of the fallen leaves, 
Repeating themselves, 
Turned in the room, 
Like the leaves themselves 
Turning in the wind. 
Yes: but the color of the heavy hemlocks 
Came striding. 
And I remembered the cry of the peacocks. 

The colors of their tails 
Were like the leaves themselves 
Turning in the wind, 
In the twilight wind. 
They swept over the room, 
Just as they flew from the boughs of the hemlocks 
Down to the ground. 
I heard them cry -- the peacocks. 
Was it a cry against the twilight 
Or against the leaves themselves 
Turning in the wind, 
Turning as the flames 
Turned in the fire, 
Turning as the tails of the peacocks 
Turned in the loud fire, 
Loud as the hemlocks 
Full of the cry of the peacocks? 
Or was it a cry against the hemlocks? 

Out of the window, 
I saw how the planets gathered 
Like the leaves themselves 
Turning in the wind. 
I saw how the night came, 
Came striding like the color of the heavy hemlocks 
I felt afraid. 
And I remembered the cry of the peacocks.

Monday, February 4, 2019

Brain Like A Prison / Stuart Munro

Some people 
Have a brain like a prison 
They're jailed inside 
Never living 
Some people 
Have a brain like a prison 
They can't escape 
Blind to thier thinking 

Thier jailers a wage 
Looking through 
The bars of thier life 
Thier jailers a wife 
A home, a family inside 

Some people 
Have a brain like a prison 
Doing a sentence 
Years go by 
Some people 
Have a brain like a prison 
Never thinking 
That a thought is the key 

Some people 
have a brain like a prison 
When they're released 
They're too old to enjoy 
Some people 
Have a brain like a prison 
Believing thier thoughts 
For them they'd die

Sunday, February 3, 2019

Protocols / Vikram Seth

What can I say to you? How can I retract
All that that fool my voice has spoken -
Now that the facts are plain, the placid surface cracked,
The protocols of friendship broken?
I cannot walk by day as now I walk at dawn
Past the still house where you lie sleeping.
May the sun burn these footprints on the lawn
And hold you in its warmth and keeping.

Saturday, February 2, 2019

आज फिर आकाश में कुहरा घना है / देवेश कुमार पाण्डेय

आज फिर आकाश में कुहरा घना है,
ख़ैर, सोशल मीडिया में कुछ कहना मना है।

रंगे सियार की कहानी बचपन में सुनी थी,
आज-कल संसद में हर दिन सामना है।

स्विस बैंकों में जो रौनक बहुत है,
कागजों पे फिर कहीं एक पुल बना है।

आप की माने तो जो फिर से मिग़ गिरा हैं,
वो पायलट के भूल से हुई एक दुर्घटना है।

भेड़ियों को भेजा है जब भेड़ों ने चुन कर,
क्या ग़ज़ब कि खा रहे वो मेमना है।

हाथों से धूल को झाड़े भी तो क्या?
अपना तो कमल भी कीचड़ से सना है।

सड़क पे उतर के जब धरना दिया तो,
आपने कहा - ये हमारा बचपना है।

आपसे बहस भी अब करना ही क्या है?
हो चुका जब आपका शर्म ही फ़ना है।

उड़ गये थे जो परिंदे आपके इरादों से डर कर,
क्या ग़रज उनको कि घर भी लौटना है।

कुछ परिंदे लौटे हैं, मैदान में जा जमे हैं।
नाप लो, उनके साइज़ का कोई पिंजरा बना हैं?

खैर, मत कहो आकाश में कुहरा घना है।
सोशल मीडिया भड़का सकती संवेदना है।

-दुष्यन्त कुमार को समर्पित

Friday, February 1, 2019

मत कहो, आकाश में कुहरा घना है / दुष्यंत कुमार

मत कहो, आकाश में कुहरा घना है,
यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है ।
सूर्य हमने भी नहीं देखा सुबह से,
क्या करोगे, सूर्य का क्या देखना है ।
इस सड़क पर इस क़दर कीचड़ बिछी है,
हर किसी का पाँव घुटनों तक सना है ।
पक्ष औ' प्रतिपक्ष संसद में मुखर हैं,
बात इतनी है कि कोई पुल बना है
रक्त वर्षों से नसों में खौलता है,
आप कहते हैं क्षणिक उत्तेजना है ।
हो गई हर घाट पर पूरी व्यवस्था,
शौक से डूबे जिसे भी डूबना है ।
दोस्तों ! अब मंच पर सुविधा नहीं है,
आजकल नेपथ्य में संभावना है ।

घरेलू स्त्री / ममता व्यास

जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...