जन्मदिन आपको मुबारक हो,
आपका नाम आसमाँ तक हो।
हर ख़ुशी आपके चरण चूमे
और आँगन में रोशनी झूमे,
काम भी यादगार लायक़ हो
जन्मदिन आपको मुबारक हो।
आपका नाम आसमाँ तक हो !
दर्द शरबत समझ के पी जाएँ
चाँद-तारों की उम्र जी जाएँ,
कोई बाधा कहीं न बाधक हो
जन्मदिन आपको मुबारक हो।
आपका नाम आसमाँ तक हो !
सबकी आँखों के आप हों तारे
आप हों प्यार से अधिक प्यारे,
हर जगह आप ही की रौनक़ हो
जन्मदिन आपको मुबारक हो।
आपका नाम आसमाँ तक हो !
(मेरी एक मित्र, जिनका आज जन्मदिन है, को समर्पित।)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
घरेलू स्त्री / ममता व्यास
जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...
-
Chôl Chôl Chôl Urddhô gôgône baje madôl Nimne utôla dhôrôni tôl Ôrun prater tôrun dôl Chôlre Chôlre Chôl Chôl Chôl Chôl.. Ushar dua...
-
चाँदनी की पाँच परतें, हर परत अज्ञात है। एक जल में एक थल में, एक नीलाकाश में। एक आँखों में तुम्हारे झिलमिलाती, एक मेरे बन रहे विश्वास...
-
It is raining a small rain A gentle rain over all the world Gentle like that love which is so hard to sustain or to receive or to reciproca...
No comments:
Post a Comment