Sunday, April 18, 2021

हमरी अटरिया पे / गुलज़ार

सज के सजाये बैठी, साज़िंदे बुलाये बैठी
कहाँ गुम हुआ अंजाना
आले आले दीये भी जलाए रे जलाए
ना अटरिया पे आया परवाना

कौन सा तन हाय बरमाये रे
हमरी अटरिया पे
आजा रे सांवरिया
देखा-देखी तनिक होई जाए

किवड़िया से लगके पिया करे झांका-झांकी
बहुत कौड़ी फेंके पिया उड़ावे जहां की
कसम देवे जां की
आजा गिलौरी, खिलाई दूँ किमामी
लाली पे लाली तनिक हुई जाये
हमरी अटरिया पे

पड़ोसन के घरवा जई हौ
जई हौ ना सांवरिया
सौतन से बोली मोरी काटे जहरिया
जहरी नजरिया
आजा अटरिया पे पिलाई दूँ अंगूरी
जोरा-जोरी तनिक हुई जाये
हमरी अटरिया पे...

सजने लगाये बैठी
चुटिया घुमाये बैठी
कहाँ गुम हुआ अनजाना
कौन सा तन हाये बरमाये रे

Saturday, April 17, 2021

रात दिन चैन हम ऐ रश्क-ए-क़मर रखते हैं / लाला माधव राम जौहर

रात दिन चैन हम ऐ रश्क-ए-क़मर रखते हैं
शाम अवध की तो बनारस की सहर रखते हैं

भाँप ही लेंगे इशारा सर-ए-महफ़िल जो किया
ताड़ने वाले क़यामत की नज़र रखते हैं

ढूँढ लेता मैं अगर और किसी जा होते
क्या कहूँ आप दिल-ए-ग़ैर में घर रखते हैं

अश्क क़ाबू में नहीं राज़ छुपाऊँ क्यूँकर
दुश्मनी मुझ से मिरे दीदा-ए-तर रखते हैं

कैसे बे-रहम हैं सय्याद इलाही तौबा
मौसम-ए-गुल में मुझे काट के पर रखते हैं

कौन हैं हम से सिवा नाज़ उठाने वाले
सामने आएँ जो दिल और जिगर रखते हैं

दिल तो क्या चीज़ है पत्थर हो तो पानी हो जाए
मेरे नाले अभी इतना तो असर रखते हैं

चार दिन के लिए दुनिया में लड़ाई कैसी
वो भी क्या लोग हैं आपस में शरर रखते हैं

हाल-ए-दिल यार को महफ़िल में सुनाऊँ क्यूँ कर
मुद्दई कान उधर और इधर रखते हैं

जल्वा-ए-यार किसी को नज़र आता कब है
देखते हैं वही उस को जो नज़र रखते हैं

आशिक़ों पर है दिखाने को इताब ऐ 'जौहर'
दिल में महबूब इनायत की नज़र रखते हैं

Friday, April 16, 2021

Love / Kamala Das

Until I found you,
I wrote verse, drew pictures,
And, went out with friends
For walks…
Now that I love you,
Curled like an old mongrel
My life lies, content,
In you….

Thursday, April 15, 2021

सबसे सुन्दर स्त्री हो जाती हूँ / वन्दना टेटे

टाँगी,
हँसिया,
दाब,
दराँती
ये सब हमारी सुन्दरता के
प्रसाधन हैं
जिन्हें हाथ में पकड़ते ही
मैं दुनिया की
सबसे सुन्दर स्त्री हो जाती हूँ

तब कहीं दूर रैम्प पर
लड़खड़ाती हुई टाँगों वाली
तुम्हारी सारी विश्वसुन्दरी पुतलियाँ
पछ़ाड़ खाकर गिर जाती हैं
प्रायोजक भाग उठते हैं
टीवी डिसकनेक्ट हो जाता है
मोबाइल के टॉवर
ठप्प हो जाते हैं

जब मैं हाथ में ले लेती हूँ
टाँगी, हँसिया, दाब, दराँती
या इन जैसा कुछ भी...

Tuesday, April 13, 2021

My Delight And Thy Delight / Robert Seymour Bridges

My delight and thy delight
Walking, like two angels white,
In the gardens of the night:

My desire and thy desire
Twining to a tongue of fire,
Leaping live, and laughing higher:

Thro' the everlasting strife
In the mystery of life.

Love, from whom the world begun,
Hath the secret of the sun.

Love can tell, and love alone,
Whence the million stars were strewn,
Why each atom knows its own,
How, in spite of woe and death,
Gay is life, and sweet is breath:

This he taught us, this we knew,
Happy in his science true,
Hand in hand as we stood
'Neath the shadows of the wood,
Heart to heart as we lay
In the dawning of the day.

Monday, April 12, 2021

To My Dear And Loving Husband / Anne Bradstreet

If ever two were one, then surely we.
If ever man were lov'd by wife, then thee.
If ever wife was happy in a man,
Compare with me, ye women, if you can.
I prize thy love more than whole mines of gold
Or all the riches that the East doth hold.
My love is such that rivers cannot quench,
Nor ought but love from thee give recompetence.
Thy love is such I can no way repay.
The heavens reward thee manifold, I pray.
Then while we live, in love let's so persever
That when we live no more, we may live ever.

Sunday, April 11, 2021

I Might - And I Might Not / Gamaliel Bradford

I might forget ambition and the hunger for success.
I might forget the passion to escape from nothingness.
I might forget the curious dreams of ecstasy that haunt
My fancy day and night. I might forget them. But I can't.

If I could let the pen alone and leave the inkstand dry,
And forego perpetual effort to be climbing, climbing high,
And lay aside my mad designs to startle and enchant,
I might enjoy the sweet of common living. But I can't.

I might be just a Philistine, and eat, and drink, and sleep,
And drive a dusty motor and pile money in a heap,
And let the stream of life run through my brain and be forgot.
If I did, I might be happier. I might—and I might not.

घरेलू स्त्री / ममता व्यास

जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...