Sunday, March 7, 2021

जो वर्चुअल रिश्ते बनाते हैं / गिरिजा अरोड़ा

जो वर्चुअल रिश्ते बनाते हैं
जाने कहाँ अपनी भावनाएँ छिपाते हैं

मोबाइल, कम्प्यूटर
आखिर इंसानी फैक्टरियों में बनें हैं
ईश्वरीय देन तो
वही दिल है
जो दुखता है तो
ठहरने के लिए एक कंधा ढूँढता है
कैसे दुखन को एक स्क्रीन में दबाते हैं
जो वर्चुअल रिश्ते बनाते हैं

वो वक्त भी दूर नहीं गया
जब हल्की सी ठोकर पर
ढेरों आँसू बहाते थे
रूमालों की अपेक्षा नहीं
अब केवल
फीलिंग सैड के इमोटिकॉन से
खुद को सहलाते हैं
जो वर्चुअल रिश्ते बनाते हैं

वो भी याद होगा
जब तीखे व्यंग से लबालब तीर
रिश्ते की अहमियत जताते थे
ये कड़वाहट छिपा लेते हैं
प्यार भरी संवेदनाए लिए
रोज़ रोज़ दिख जाते हैं
जो वर्चुअल रिश्ते बनाते हैं

जो टूट चुके थे रिश्ते, जो छूट चुके थे लोग
ऑनलाइन कुछ फिर मिल गए हैं
फटते हुए कपड़ों में जैसे पेबंद लग गए हैं
रूठ कर सिर पटकते नहीं
काँच की तरह चटकते नहीं
बहुत ज्यादा नहीं मिलता इन्हें
अपनों की फोटो से ही
अपनों को करीब पाते हैं
जो वर्चुअल रिश्ते बनाते हैं

Saturday, March 6, 2021

Five Senses / Judith Wright

Now my five senses
gather into a meaning
all acts, all presences;
and as a lily gathers
the elements together,
in me this dark and shining,
that stillness and that moving,
these shapes that spring from nothing,
become a rhythm that dances,
a pure design.

While I'm in my five senses
they send me spinning
all sounds and silences,
all shape and colour
as thread for that weaver,
whose web within me growing
follows beyond my knowing
some pattern sprung from nothing-
a rhythm that dances
and is not mine.

Friday, March 5, 2021

The Snake Charmer / Sarojini Naidu

Whither dost thou hide from the magic of my flute-call?
In what moonlight-tangled meshes of perfume,
Where the clustering keovas guard the squirrel's slumber,
Where the deep woods glimmer with the jasmine's bloom?

I'll feed thee, O beloved, on milk and wild red honey,
I'll bear thee in a basket of rushes, green and white,
To a palace-bower where golden-vested maidens
Thread with mellow laughter the petals of delight.

Whither dost thou loiter, by what murmuring hollows,
Where oleanders scatter their ambrosial fire?
Come, thou subtle bride of my mellifluous wooing,
Come, thou silver-breasted moonbeam of desire!

Thursday, March 4, 2021

इसलिए राह संघर्ष की हमने चुनी / वशिष्ठ अनूप

इसलिए राह संघर्ष की हमने चुनी
ज़िंदगी आँसुओं में नहाई न हो,
शाम सहमी न हो, रात हो ना डरी
भोर की आँख फिर डबडबाई न हो।

सूर्य पर बादलों का न पहरा रहे
रोशनी रोशनाई में डूबी न हो,
यूँ न ईमान फुटपाथ पर हो खड़ा
हर समय आत्मा सबकी ऊबी न हो;
आसमाँ में टँगी हों न खुशहालियाँ
कैद महलों में सबकी कमाई न हो।

कोई अपनी खुशी के लिए ग़ैर की
रोटियाँ छीन ले, हम नहीं चाहते,
छींटकर थोड़ा चारा कोई उम्र की
हर खुशी बीन ले, हम नहीं चाहते;
हो किसी के लिए मखमली बिस्तरा
और किसी के लिए इक चटाई न हो।

अब तमन्नाएँ फिर ना करें खुदकुशी
ख़्वाब पर ख़ौफ की चौकसी ना रहे,
श्रम के पाँवों में हों ना पड़ी बेड़ियां
शक्ति की पीठ अब ज़्यादती ना सहे,
दम न तोड़े कहीं भूख से बचपना
रोटियों के लिए फिर लड़ाई न हो।

जिस्म से अब न लपटें उठें आग की
फिर कहीं भी न कोई सुहागन जले,
न्याय पैसे के बदले न बिकता रहे
क़ातिलों का मनोबल न फूले–फले;
क़त्ल सपने न होते रहें इस तरह
अर्थियों में दुल्हन की विदाई न हो।

Wednesday, March 3, 2021

रात हुई / फ़रहत एहसास

तुम को पा लेने की धुन में
दुनिया ओढ़ी
रंग-बिरंगे कपड़े पहने
पेशानी पर सूरज बाँधा
आँगन भर में धूप बिछाई
दीवारों पर सब्ज़ा डाला
फूलों पत्तों से अपनी चौखट रंगवाई
मौसम आए
मौसम बीते
सूरज निकला धूप खिली
फिर धूप चढ़ी और और चढ़ी
फिर शाम हुई
फिर गहरी काली रात हुई

Tuesday, March 2, 2021

Don't Go Far Off / Pablo Neruda

Don't go far off, not even for a day, because --
because -- I don't know how to say it: a day is long
and I will be waiting for you, as in an empty station
when the trains are parked off somewhere else, asleep.

Don't leave me, even for an hour, because
then the little drops of anguish will all run together,
the smoke that roams looking for a home will drift
into me, choking my lost heart.

Oh, may your silhouette never dissolve on the beach;
may your eyelids never flutter into the empty distance.
Don't leave me for a second, my dearest,

because in that moment you'll have gone so far
I'll wander mazily over all the earth, asking,
Will you come back? Will you leave me here, dying?

Monday, March 1, 2021

For Once, Then, Something / Robert Frost

Others taunt me with having knelt at well-curbs
Always wrong to the light, so never seeing
Deeper down in the well than where the water
Gives me back in a shining surface picture
Me myself in the summer heaven godlike
Looking out of a wreath of fern and cloud puffs.
Once, when trying with chin against a well-curb,
I discerned, as I thought, beyond the picture,
Through the picture, a something white, uncertain,
Something more of the depths—and then I lost it.
Water came to rebuke the too clear water.
One drop fell from a fern, and lo, a ripple
Shook whatever it was lay there at bottom,
Blurred it, blotted it out. What was that whiteness?
Truth? A pebble of quartz? For once, then, something.

घरेलू स्त्री / ममता व्यास

जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...