Wednesday, November 18, 2020
A Bank Fraud / Rudyard Kipling
He drank strong waters and his speech was coarse;
He purchased raiment and forbore to pay';
He stuck a trusting junior with a horse,
And won gymkhanas in a doubtful way.
Then 'twixt a vice and folly, turned aside
To do good deeds and straight to cloak them, lied.
Monday, November 16, 2020
In Prison / William Morris
Wearily, drearily,
Half the day long,
Flap the great banners
High over the stone;
Strangely and eerily
Sounds the wind's song,
Bending the banner-poles.
While, all alone,
Watching the loophole's spark,
Lie I, with life all dark,
Feet tether'd, hands fetter'd
Fast to the stone,
The grim walls, square-letter'd
With prison'd men's groan.
Still strain the banner-poles
Through the wind's song,
Westward the banner rolls
Over my wrong.
Sunday, November 15, 2020
Ay, Workman, Make Me A Dream / Stephen Crane
Ay, workman, make me a dream,
A dream for my love.
Cunningly weave sunlight,
Breezes, and flowers.
Let it be of the cloth of meadows.
And - good workman -
And let there be a man walking thereon.
Saturday, November 14, 2020
दीपावली पर पाँच मुक्तक / शाहिद मिर्ज़ा शाहिद
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
छोड़कर चल दिए रस्ते सभी फूलों वाले
चुन लिए अपने लिए पथ भी बबूलों वाले
उनके किरदार की अज़मत है निराली शाहिद
दोस्त तो दोस्त, हैं दुश्मन भी उसूलों वाले
परतवे-अर्श
जगमगाते हुए दीपों के इशारे देखो
आज हर सिम्त नज़र डालो, नज़ारे देखो
परतवे-अर्श का मख़सूस ये मंज़र शाहिद
जैसे उतरे हों फ़लक़ से ये सितारे देखो
रोशनी और ख़ुशबू
दीपमाला में मुसर्रत की खनक शामिल है
दीप की लौ में खिले गुल की चमक शामिल है
जश्न में डूबी बहारों का ये तोहफ़ा शाहिद
जगमगाहट में भी फूलों की महक शामिल है
क़ुदरत का पैग़ाम
हमको क़ुदरत भी ये पैग़ाम दिए जाती है
जश्न मिल-जुल के मनाने का सबक लाती है
अब तो त्यौहार भी तन्हा नहीं आते शाहिद
साथ दीवाली भी अब ईद लिए आती है
शुभ दीपावली
आओ अंधकार मिटाने का हुनर सीखें हम
कि वजूद अपना बनाने का हुनर सीखें हम
रोशनी और बढ़े, और उजाला फैले
दीप से दीप जलाने का हुनर सीखें हम
Friday, November 13, 2020
पानी को पानी कह पाना / जगदीश व्योम
इतना भी
आसान कहाँ है !
पानी को पानी कह पाना !
कुछ सनकी
बस बैठे ठाले
सच के पीछे पड़ जाते हैं
भले रहें गर्दिश में
लेकिन अपनी
ज़िद पर अड़ जाते हैं
युग की इस
उद्दण्ड नदी में
सहज नहीं उल्टा बह पाना !
इतना भी
आसान कहाँ है !
पानी को पानी कह पाना !
यूँ तो सच के
बहुत मुखौटे
क़दम-क़दम पर
दिख जाते हैं
जो कि इंच भर
सुख की ख़ातिर
फ़ुटपाथों पर
बिक जाते हैं
सोचो !
इनके साथ सत्य का
कितना मुश्किल है रह पाना !
इतना भी
आसान कहाँ है !
पानी को पानी कह पाना !
जिनके श्रम से
चहल-पहल है
फैली है
चेहरों पर लाली
वे शिव हैं
अभिशप्त समय के
लिए कुण्डली में
कंगाली
जिस पल शिव,
शंकर में बदले
मुश्किल है ताण्डव सह पाना !
इतना भी
आसान कहाँ है !
पानी को पानी कह पाना !
Thursday, November 12, 2020
Sea Fever / John Masefield
I must down to the seas again, to the lonely sea and the sky,
And all I ask is a tall ship and a star to steer her by;
And the wheel’s kick and the wind’s song and the white sail’s shaking,
And a grey mist on the sea’s face, and a grey dawn breaking.
I must down to the seas again, for the call of the running tide
Is a wild call and a clear call that may not be denied;
And all I ask is a windy day with the white clouds flying,
And the flung spray and the blown spume, and the sea-gulls crying.
I must down to the seas again, to the vagrant gypsy life,
To the gull’s way and the whale’s way where the wind’s like a whetted knife;
And all I ask is a merry yarn from a laughing fellow-rover,
And quiet sleep and a sweet dream when the long trick’s over.
Wednesday, November 11, 2020
बिसराई गई बहनें और भुलाई गई बेटियाँ / रंजीता सिंह फ़लक
बिसराई गईं बहनें
और भुलाई गई बेटियाँ
नहीं बिसार पातीं मायके की देहरी
हालाँकि जानती हैं
इस गोधन में नहीं गाए जाएँगे
उनके नाम से भैया के गीत
फिर भी
अपने आँगन में
कूटती हैं गोधन, गाती हैं गीत
अशीषती हैं बाप भाई जिला-जवार को
और देती हैं
लम्बी उम्र की दुआएँ
बिसराई गईं बहनें
और भुलाई गई बेटियाँ
हर साल लगन के मौसम में
जोहती हैं
न्योते का सन्देश
जो वर्षों से नहीं आए उनके दरवाज़े
फिर भी
मायके की किसी पुरानी सखी से
चुपचाप बतिया कर
जान लेती हैं
कौन से
भाई-भतीजे का
तिलक-छेंका होना है?
कौन-सी बहन-भतीजी की
सगाई होनी है?
गाँव-मोहल्ले की
कौन-सी नई बहू सबसे सुन्दर है
और कौन सी बिटिया
किस गाँव ब्याही गई है?
बिसराई गईं बहनें
और भुलाई गई बेटियाँ
कभी-कभी
भरे बाज़ार में ठिठकती हैं,
देखती हैं बार-बार
मुड़कर
मुस्कुराना चाहती हैं
पर
एक उदास ख़ामोशी लिए
चुपचाप
घर की ओर चल देती हैं,
जब
दूर का कोई भाई-भतीजा
मिलकर भी फेर लेता है नज़र
बिसराई गई बहनें
और भुलाई गई बेटियाँ
अपने बच्चों को
ख़ूब सुनाना चाहतीं हैं
नाना-नानी, मामा-मौसी के क़िस्से
पर
फिर सम्भल कर बदल देतीं हैं बात
और सुनाने लगतीं हैं
परियों और दैत्यों की कहानियाँ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
घरेलू स्त्री / ममता व्यास
जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...
-
Chôl Chôl Chôl Urddhô gôgône baje madôl Nimne utôla dhôrôni tôl Ôrun prater tôrun dôl Chôlre Chôlre Chôl Chôl Chôl Chôl.. Ushar dua...
-
चाँदनी की पाँच परतें, हर परत अज्ञात है। एक जल में एक थल में, एक नीलाकाश में। एक आँखों में तुम्हारे झिलमिलाती, एक मेरे बन रहे विश्वास...
-
All about the country, From earliest teens, Dark unmarried mothers, Fair game for lechers — Bosses and station hands, And in town and city...