Thursday, September 17, 2020
A Frog's Fate / Christina Georgina Rossetti
Contemptuous of his home beyond
The village and the village-pond,
A large-souled Frog who spurned each byway
Hopped along the imperial highway.
Nor grunting pig nor barking dog
Could disconcert so great a Frog.
The morning dew was lingering yet,
His sides to cool, his tongue to wet:
The night-dew, when the night should come,
A travelled Frog would send him home.
Not so, alas! The wayside grass
Sees him no more: not so, alas!
A broad-wheeled waggon unawares
Ran him down, his joys, his cares.
From dying choke one feeble croak
The Frog's perpetual silence broke: -
‘Ye buoyant Frogs, ye great and small,
Even I am mortal after all!
My road to fame turns out a wry way;
I perish on the hideous highway;
Oh for my old familiar byway!’
The choking Frog sobbed and was gone;
The Waggoner strode whistling on.
Unconscious of the carnage done,
Whistling that Waggoner strode on -
Whistling (it may have happened so)
‘A froggy would a-wooing go.’
A hypothetic frog trolled he,
Obtuse to a reality.
O rich and poor, O great and small,
Such oversights beset us all.
The mangled Frog abides incog,
The uninteresting actual frog:
The hypothetic frog alone
Is the one frog we dwell upon.
Tuesday, September 15, 2020
मुनगे का पेड़ / त्रिजुगी कौशिक
घर की बाड़ी में
मुनगे क एक पेड़ है
वह गाहे-बगाहे की साग
प्रसूता के लिए तो पकवान है
मकान बनाने के लिए उसे काटना था
पर किसी की हिम्मत नहीं
उसमें बसी हैं
माँ की स्मृतियाँ
जैसे नीम्बू के पेड़ में दीदी की
पिताजी की-- तालाब में लगाए
बड़ में
नतमस्तक हो जाता है हर कोई
उसी तरह
नीम्बू मुनगे का यह पेड़ है
पहले हम खेतों को
पेड़ों की वज़ह से पहचानते थे
हमारा बचपन गुज़रता था
आम, इमली, अमरूद, जाम के पेड़ों में
अब जिस तरह कट रहे हैं पेड़
स्मृतियाँ कट रही हैं
बदलता जा रहा है गाँव
भूलता जा रहा है गाँव।
Monday, September 14, 2020
A Bridal Song / Percy Bysshe Shelley
I.
The golden gates of Sleep unbar
Where Strength and Beauty, met together,
Kindle their image like a star
In a sea of glassy weather!
Night, with all thy stars look down,--
Darkness, weep thy holiest dew,--
Never smiled the inconstant moon
On a pair so true.
Let eyes not see their own delight;--
Haste, swift Hour, and thy flight
Oft renew.
II.
Fairies, sprites, and angels, keep her!
Holy stars, permit no wrong!
And return to wake the sleeper,
Dawn,—ere it be long!
O joy! O fear! what will be done
In the absence of the sun!
Come along!
Sunday, September 13, 2020
A White Night / Mathilde Blind
The land lay deluged by the Moon;
The molten silver of the lake
Shimmered in many a broad lagoon
Between grey isles, whose copse and brake
Lay folded on the water's breast
Like halcyons in a floating nest.
And like a child who trusts in God
When in the dark it lies alone,
Stretched on the aromatic sod
My heart was laid against your own,
Against your heart, which seemed to be
Mine own to all Eternity.
Lapped in illimitable light,
The woods and waters seemed to swoon,
And clouds like angels-winged the night
And slipped away into the Moon,
Lost in that radiant flame above
As we were lapped and lost in love.
Saturday, September 12, 2020
तुम्हारे जन्मदिन पर / प्रेमचन्द गांधी
फूलों की घाटी में
प्रकृति ने आज ही खिलाये होंगे
सबसे सुंदर-सुगंधित फूल
आसमान के आईने में
पृथ्वी ने देखा होगा
अपना अद्भुत रूप
पक्षियों ने गाये होंगे
सबसे मीठे गीत
तुम्हारी पहली किलकारी में
कोयल ने जोड़ी होगी अपनी तान
सृष्टि ने उंडेल दिया होगा
अपना सर्वोत्तम रूप
तुम्हारे भीतर
आज ही के दिन
कवियों ने लिखी होंगी
अपनी सर्वश्रेष्ठ कविताएँ
संगीतकारों ने रची होगी
अपनी सर्वोत्तम रचनाएँ
आज ही के दिन
शिव मुग्ध हुए होंगे
पार्वती के रूप पर
बुद्ध को मिला होगा ज्ञान
Thursday, September 10, 2020
लीक पर वे चलें / सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
लीक पर वे चलें जिनके
चरण दुर्बल और हारे हैं,
हमें तो जो हमारी यात्रा से बने
ऐसे अनिर्मित पन्थ प्यारे हैं।
साक्षी हों राह रोके खड़े
पीले बाँस के झुरमुट,
कि उनमें गा रही है जो हवा
उसी से लिपटे हुए सपने हमारे हैं।
शेष जो भी हैं-
वक्ष खोले डोलती अमराइयाँ;
गर्व से आकाश थामे खड़े
ताड़ के ये पेड़,
हिलती क्षितिज की झालरें;
झूमती हर डाल पर बैठी
फलों से मारती
खिलखिलाती शोख़ अल्हड़ हवा;
गायक-मण्डली-से थिरकते आते गगन में मेघ,
वाद्य-यन्त्रों-से पड़े टीले,
नदी बनने की प्रतीक्षा में, कहीं नीचे
शुष्क नाले में नाचता एक अँजुरी जल;
सभी, बन रहा है कहीं जो विश्वास
जो संकल्प हममें
बस उसी के ही सहारें हैं।
लीक पर वें चलें जिनके
चरण दुर्बल और हारे हैं,
हमें तो जो हमारी यात्रा से बने
ऐसे अनिर्मित पन्थ प्यारे हैं।
Tuesday, September 8, 2020
अगर फूल-काँटे में फरक हम समझते / तारा सिंह
अगर फूल-काँटे में फर्क हम समझते
बेवफा तुमसे मुहब्बत न हम करते
जो मालूम होता अन्जामे-उल्फत
यूँ उल्फत से गले न हम लगते
बहुत दे चुके हैं इन्तहाएं मुहब्बत
न होती मजबूरियाँ, शिकायत न हम करते
अगर होता मुमकिन तुम्हें भूल जाना
खुदा की कसम मुहब्बते-खत न हम लिखते
जो मालूम होता, मुहब्बत-ए-बरबादी में तुम भी हो
शामिल,
तो एहदे मुहब्बत न हम करते
Subscribe to:
Posts (Atom)
घरेलू स्त्री / ममता व्यास
जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...
-
Chôl Chôl Chôl Urddhô gôgône baje madôl Nimne utôla dhôrôni tôl Ôrun prater tôrun dôl Chôlre Chôlre Chôl Chôl Chôl Chôl.. Ushar dua...
-
चाँदनी की पाँच परतें, हर परत अज्ञात है। एक जल में एक थल में, एक नीलाकाश में। एक आँखों में तुम्हारे झिलमिलाती, एक मेरे बन रहे विश्वास...
-
All about the country, From earliest teens, Dark unmarried mothers, Fair game for lechers — Bosses and station hands, And in town and city...