Thursday, November 14, 2019

Five Senses / Judith Wright

Now my five senses
gather into a meaning
all acts, all presences;
and as a lily gathers
the elements together,
in me this dark and shining,
that stillness and that moving,
these shapes that spring from nothing,
become a rhythm that dances,
a pure design.

While I'm in my five senses
they send me spinning
all sounds and silences,
all shape and colour
as thread for that weaver,
whose web within me growing
follows beyond my knowing
some pattern sprung from nothing-
a rhythm that dances
and is not mine.

Wednesday, November 13, 2019

साड़ी और जींस / रंजना जायसवाल

एक दिन जींस और साड़ी में हो गई तकरार
कहा साड़ी ने ठसक से -
मैं हूँ मर्यादा,परम्परा,संस्कृति-संस्कार
सौ प्रतिशत देशी
तू क्यों घुस आई मेरे देश में विदेशी

वैदिक काल से मैं स्त्री की पहचान थी
आन-बान-शान थी
घूँघट आँचल और सम्मान थी
बेटियाँ बचपन में मुझे लपेट
माँ की नकल करती थीं
दसवीं के फेयरवेल तक
पिता को चिंतित कर देती थीं
उनकी पुतरी-कनिया भी
मुझे ही पहनती थीं
भारत माँ हों या हमारी देवियाँ
देखा है कभी किसी ने
मेरे सिवा पहनते हुए कुछ
जब से तू आई है बिगड़ गया है
सारा माहौल
हर जगह उड़ रहा है
मेरा मखौल
बेटियाँ तो बेटियाँ
गुड़िया तक जींस पहनने लगी है
गाँव-शहर की बड़ी-बूढ़ी भी
तुम्हारे लिए तरसने लगी हैं
ना तो तू रंग-बिरंगी है
ना रेशमी-मखमली
फिर भी जाने क्यों लगती है सबको भली
नए-नए फतवे हैं तुम्हारे खिलाफ
नाराज हैं तुमसे हमारे खाप
फिर भी तू बेहया-सी यहीं पड़ी है
मेरी प्रतिस्पर्धा में खड़ी है |
मुस्कुराई जींस -
बहन साड़ी मत हो मुझ पर नाराज
मैंने कहाँ छीना तुम्हारा राज
हो कोई भी पूजा-उत्सव
पहनी जाती हो तुम ही
सुना है कभी जींस में हुआ
किसी लड़की का ब्याह
फिर किस बात की तुमको आह
मैं तो हूँ बेरंग-बेनूर
साधारण-सी मजदूर
ना शिकन का डर,ना फटने का
मिलता है मुझसे आराम
दो जोड़ी में भी चल सकता है
वर्ष-भर का काम
तुम फट जाओ तो लोग फेंक देते हैं
मैं फट जाऊँ तो फैशन समझ लेते हैं
अमीर-गरीब, स्त्री-पुरुष का भेद मिटाती हूँ
कीमती समय भी बचाती हूँ
युवा-पीढ़ी को अधिक कामकाजी
सहज और जनतांत्रिक बनाती हूँ
सोचो जरा द्रौपदी ने भी जींस पहनी होती
क्या दुःशासन की इतनी हिम्मत होती
फिर भी जाने क्यों पंडित-मौलवी और खाप
रहते हैं मेरे खिलाफ
दीखता है उन्हें मुझमें अंहकार
और तुझमें संस्कार
जबकि सिर्फ अलग हैं हमारे नाम
करते हैं दोनों एक ही काम
सुनो बहन
देशी-विदेशी, अपने-पराये की बात आज बेकार है
'वसुधैव-कुटुंबकम्' प्रगति का आधार है

Tuesday, November 12, 2019

Weary / Sir Henry Parkes

Weary of the ceaseless war
Beating down the baffled soul,—
Thoughts that like a scimitar
Smite us fainting at the goal.

Weary of the joys that pain—
Dead sea fruits whose ashes fall,
Drying up the summer’s rain—
Charnel dust in cups of gall!

Weary of the hopes that fail,
Leading from the narrow way,
Tempting strength to actions frail—
Hand to err, and foot to stray.

Weary of the battling throng,
False and true in mingled fight;
Weary of the wail of wrong,
And the yearning for the night!

Weary, weary, weary Heart!
Lacerated, crush’d and dumb.
None to know thee as thou art!
When will rest unbroken come?

Monday, November 11, 2019

Ego / Denise Duhamel

I just didn't get it—
even with the teacher holding an orange (the earth) in one hand
and a lemon (the moon) in the other,
her favorite student (the sun) standing behind her with a flashlight.
I just couldn't grasp it—
this whole citrus universe, these bumpy planets revolving so slowly
no one could even see themselves moving.
I used to think if I could only concentrate hard enough
I could be the one person to feel what no one else could,
sense a small tug from the ground, a sky shift, the earth changing gears.
Even though I was only one mini-speck on a speck,
even though I was merely a pinprick in one goosebump on the orange,
I was sure then I was the most specially perceptive, perceptively sensitive.
I was sure then my mother was the only mother to snap,
"The world doesn't revolve around you!"
The earth was fragile and mostly water,
just the way the orange was mostly water if you peeled it,
just the way I was mostly water if you peeled me.
Looking back on that third grade science demonstration,
I can understand why some people gave up on fame or religion or cures—
especially people who have an understanding
of the excruciating crawl of the world,
who have a well-developed sense of spatial reasoning
and the tininess that it is to be one of us.
But not me—even now I wouldn't mind being god, the force
who spins the planets the way I spin a globe, a basketball, a yoyo.
I wouldn't mind being that teacher who chooses the fruit,
or that favorite kid who gives the moon its glow.

Sunday, November 10, 2019

मजबूरियाँ / मजाज़ लखनवी

मैं आहें भर नहीं सकता कि नग़्मे गा नहीं सकता
सकूँ लेकिन मिरे दिल को मयस्सर आ नहीं सकता

कोई नग़्मे तो क्या अब मुझ से मेरा साज़ भी ले ले
जो गाना चाहता हूँ आह वो मैं गा नहीं सकता

मता-ए-सोज़-ओ-साज़-ए-ज़िंदगी पैमाना ओ बरबत
मैं ख़ुद को इन खिलौनों से भी अब बहला नहीं सकता

वो बादल सर पे छाए हैं कि सर से हट नहीं सकते
मिला है दर्द वो दिल को कि दिल से जा नहीं सकता

हवस-कारी है जुर्म-ए-ख़ुद-कुशी मेरी शरीअ'त में
ये हद्द-ए-आख़िरी है मैं यहाँ तक जा नहीं सकता

न तूफ़ाँ रोक सकते हैं न आँधी रोक सकती है
मगर फिर भी मैं उस क़स्र-ए-हसीं तक जा नहीं सकता

वो मुझ को चाहती है और मुझ तक आ नहीं सकती
मैं उस को पूजता हूँ और उस को पा नहीं सकता

ये मजबूरी सी मजबूरी ये लाचारी सी लाचारी
कि उस के गीत भी दिल खोल कर मैं गा नहीं सकता

ज़बाँ पर बे-ख़ुदी में नाम उस का आ ही जाता है
अगर पूछे कोई ये कौन है बतला नहीं सकता

कहाँ तक क़िस्स-ए-आलाम-ए-फ़ुर्क़त मुख़्तसर ये है
यहाँ वो आ नहीं सकती वहाँ मैं जा नहीं सकता

हदें वो खींच रक्खी हैं हरम के पासबानों ने
कि बिन मुजरिम बने पैग़ाम भी पहुँचा नहीं सकता

Saturday, November 9, 2019

A Prayer / Anne Brontë

My God (oh, let me call Thee mine,
Weak, wretched sinner though I be),
My trembling soul would fain be Thine;
My feeble faith still clings to Thee.

Not only for the Past I grieve,
The Future fills me with dismay;
Unless Thou hasten to relieve,
Thy suppliant is a castaway.

I cannot say my faith is strong,
I dare not hope my love is great;
But strength and love to Thee belong;
Oh, do not leave me desolate!

I know I owe my all to Thee;
Oh, take the heart I cannot give!
Do Thou my strength--my Saviour be,
And make me to Thy glory live.

Friday, November 8, 2019

जूते / अनूप सेठी

कई हज़ार साल पहले जब एक दिन
किसी ने खाल खींची होगी इंसान की
उसके कुछ ही दिन बाद जूता पहना होगा
धरती की नंगी पीठ पर जूतों के निशान मिलते हैं

नुची हुई देह नीचे दबी होगी
धरती हरियाली का लेप लगाती है

जूते आसमान पाताल खोज आए
जूते की गंध दिमाग तक चढ़ आई है
कई हज़ार साल हो गए
नंगे पैर से टोह नहीं ली किसी ने धरती की

घरेलू स्त्री / ममता व्यास

जिन्दगी को ही कविता माना उसने जब जैसी, जिस रूप में मिली खूब जतन से पढ़ा, सुना और गुना... वो नहीं जानती तुम्हारी कविताओं के नियम लेकिन उ...